यह अगर होता तो क्या होता ? What would have been thought if It would have been there like this ?
ओडिशा में हुई भयंकर रेल दुघर्टना के बाद जब देश और राज्य का प्रशासन बचाव और सही हालात वापिस लाने में पूरी तत्परता से लगा हुआ था और इसके साथ अनेक स्थानीय संगठन और लोग भी इसमें अपने तरीकों से शामिल थे वहीं कुछ लोगों ने एक अलग बयानबाज़ी शुरू कर दी. दुघर्टना स्थल के नजदीक एक इमारत को मस्जिद बता दिया. स्टेशन मास्टर का नाम शरीफ बताया गया और कहा गया की वो फरार है. इन बातों के खंडन भी आए और ओडिशा पुलिस ने लोगों को इस दुघर्टना को धार्मिक रंग देने से मना करने की अपील और चेतावनी को जारी किया. मेरा यह सब बताना केवल एक बैकग्राउंड देना मात्र है. अब आप कल्पना करें , जी हां केवल कल्पना करें , कि वो इमारत एक मस्जिद है और स्टेशन मास्टर का नाम शरीफ है . इन हालात में यह जानलेवा भयंकर दुघर्टना होती तो आप क्या तुरंत प्रतिक्रिया देते ? मुझे बताने की जरूरत नहीं. केवल खुद विस्तार से सोचिए . English After the horrific train accident in Odisha, when the C ountry and the S tate administration s were fully engaged in rescue and bringing back the normal situation, and along with ...