Posts

Showing posts from June, 2024

क्या आज हिन्दू समाज और हिन्दू धर्म पर खतरा मंडराने लगा है ?

             लोक सभा के चुनावों मे भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत नहीं ले पायी पर  अपने गठबंधन के  सहयोगियों के साथ मिल कर मोदी जी के नेतृतव मे सरकार बना कर काम शुरू किया।  सब कुछ तो नॉर्मल  है। चुनावों से  पहले  कुछ लोगों ने  एक बड़े पैमाने पर यह प्रचार किया गया की हिन्दू समाज विशेषतौर पर सनातन धर्म का पालन करने वालों को अपनी  संस्कृति और धर्म और स्वयं को बचाने के का ये मौका है और इसके लिये  बीजेपी और मोदी जी को वोट  दें ।  इस तथ्य को बताने  के लिए ज्यादातर यह प्रचार किया गया की किस तरह इस्लाम को मानने वालों ने इस धरती पर क्रूरता से हमले कर मंदिरों को तोड़ा और हिंदुओं को लूट कर कत्ल किया   या जबरन मुसलमान बनाया । यह कहा गया की अगर अब हिंदुओं ने मोदी जी और बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं दिया तो कुछ ही वर्षों मे पुराना इतिहास फिर शुरू हो जाएगा और हिंदुओं को घर छोड़ कर कहीं और जाना पड़ेगा। बार बार कहीं कहीं के उदाहरण दिए गये जहां मुसलमानों ने धीरे धीरे किसी एक एरिया को कुछ वर्षों मे पूरी तरह अ...